श्रावस्ती, सितम्बर 26 -- श्रावस्ती, संवाददाता। देर रात शातिर चोरों को पकड़ने गई पुलिस व एसओजी टीम तथा चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जिसमें पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक अपराधी घायल हो गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मौके से उसका साथी फरार होने में सफल रहा। इकौना थाना क्षेत्रों में बीते कुछ दिन पहले हुई चोरी मामले में पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। एसपी की ओर से चोरी की घटनाओं को खोलने के लिए टीमें बनाई गई थी। गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरों का एक गिरोह चोरी की योजना बनाकर जा रहा है। सूचना मिलते ही इकौना थाना प्रभारी निरीक्षक इकौना, गिलौला पुलिस व एसओजी टीम के साथ मुखबिर के बताए मार्ग सोनरई से कोठारपुरवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.