मुजफ्फर नगर, मई 3 -- मुजफ्फरनगर। थाना मन्सूरपुर पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड हो गयी। पुलिस मुठभेड के दौरान एक पशु चोर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की पिकअप गाडी, तमंचे व 3 गौवंश बरामद किए है। थाना प्रभारी मन्सूरपुर विपिन त्यागी ने बताया कि 30 अप्रैल को वादी विकास कुमार गांव मोरकुक्का थाना मन्सूरपुर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके मकान से तीन गौवंश चोरी कर लिए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी। देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर निजामपुर बस स्टैंउ के पास संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया को गाडी सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चोर प्रियांशु उर्फ निक्की ...