पीलीभीत, मई 30 -- बिलसंडा। कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड के एक आरोपी से शनिवार सुबह बिलसंडा पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी लकी मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। आरोपी की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है। सिपाही और आरोपी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तीन आरोपियों को एक दिन पूर्व बिलसंडा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। नगर में बमरोली तिराहे के पास पंकज कटियार की साईकिल की दुकान है। गुरुवार शाम को पंकज के पड़ोसी कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की शूटरों ने गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- व्यापारी हत्याकांड में शामिल आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस पर खुलासे का भारी दबाब था। एसपी ने पांच टीमें गठित की थी। एसओजी, ...