कौशाम्बी, मई 24 -- आंख में मिर्च पाउडर झोंककर बाइक सवार से लूटपाट करने के दो आरोपी शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए। कड़ा धाम थाना पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश जख्मी भी हुआ है। इस्माइलपुर सीएचसी में उसका इलाज कराया गया है। उपचार और लिखापढ़ी के बाद दोनों का चालान कर दिया गया है। किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव निवासी संजय कुमार पुत्र महेश कुमार 27 अप्रैल को अपनी मां गायत्री देवी के साथ बाइक से मामा की बेटी की शादी में शामिल होने सिराथू स्थित गेस्ट हाउस आए थे। रात को लौटते वक्त कड़ा धाम क्षेत्र में नौढ़िया गांव के समीप अपाची सवार दो बदमाशों ने आंख में मिर्च पाउडर झोंककर उनको लूट लिया था। बदमाश पर्स व मोबाइल फोन लूट ले...