पुलिस मुठभेड़ में मोनू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी चाइना अंसारी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
देवरिया, सितम्बर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में पुलिस की गोलियां तड़तड़ा उठी। पुलिस ने भलुअनी के मनीष सिंह मोनू हत्याकांड के मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, उसे पैर में गोली लगी है। उसके पास से असलहा भी बरामद किया गया है। घायल मुख्य आरोपी को उपचार के लिए पुलिस ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। एसपी अभिजीत आर शंकर समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पहुंच जानकारी ली। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अंबुज विश्वकर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। भलुअनी कस्बे में 10 सितंबर की रात मोनू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लापरवाही सामने आने के बाद थानेदार, दारोगा व सिपाही निलंबित कर दिए गए। किरकिरी होने के बाद देवरिया पुलिस इस मामले को लेकर एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.