बुलंदशहर, मई 20 -- जहांगीराबाद में मंगलवार की देर रात पुलिस और स्वाट टीम की वांछित बदमाश हिमांशु उर्फ पुष्पेन्द्र से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंदिरों में चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा था। एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सोमवार रात करीब तीन बजे जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम गांव जसैर बम्बे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने लगा। यह भी पढ़ें- जिले में पुलिस की फिर दिखने लगी हनक, नौ दिन में दो मुठभेड़ पीछा करने पर उसकी बाइक कच्चे रास्ते पर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।...