हापुड़, जनवरी 1 -- हाफिजपुर थाना पुलिस और बीस हजार रुपये के इनामी शातिर गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गैंगस्टर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश की बहादुरगढ़ पुलिस को गैंगस्टर के मामले में काफी समय से तलाश थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ रामपुर कट पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध हालत में एक बाइक आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की । जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह गिर गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश ग्राम नाईपुरा जनपद...