बुलंदशहर, जून 29 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मूड़ाखेड़ा नहर के निकट पुलिस मुठभेड़ में एक बाइक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लुटेरों के पास से लुट की बाइक बरामद की है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस मूडाखेड़ा नहर के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख वह बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में बाइक लुटेरा गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार खुद को पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लग गई। जिससे वह ...