पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश से चोरी की स्कूटी व एक तमंचा पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भिजवा दिया है।मंगलवार को सुबह नई मंडी कोतवाली प्रभारी आंनद देव मिश्रा हाइवे पर बागोवाली पुलिस चौकी के समीप चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने स्कूटी सवार एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने स्कूटी को दौड़ाकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पीछा कर रही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो शातिर बदमाश तालिब निवासी ककराला थाना भोपा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने चोरी की स्कूटी व एक तमंचा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर यूपी व उत्तराखंड के कई जनपदों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.