पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी भागा
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- पसगवां/उचौलिया। गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को उचौलिया पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे पहले सीएचसी पसगवां और बाद में जिला अस्पताल खीरी रेफर किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और इनोवा कार बरामद करने का दावा किया है। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक उचौलिया अवधराज सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:50 बजे संदिग्ध इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.