पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
संभल, सितम्बर 19 -- असमोली थाना क्षेत्र के बिलालपट जंगल में शुक्रवार रात गश्त के दौरान असमोली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दो बाइकों पर सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन साथी जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान बाहिद उर्फ भालू निवासी भोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग मुठभेड़ की सूचना मिलते ही असमोली थाना पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.