लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- लखीमपुर। उचौलिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के वांछित अभियुक्त मेहराज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जवाबी कार्रवाई में घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उचौलिया पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध इनोवा कार से अवैध असलहे और पशु काटने के औजार लेकर नहर पटरी से बनकागांव की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम हैवतियापुर तिराहे के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी मेहराज ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में मेहराज (40) के बाएं पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही दबोच लिया गया। उसका साथी...