बदायूं, मार्च 28 -- बदायूं। उझानी पुलिस शुक्रवार देर रात शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ के बाद उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। उसके ऊपर उझानी कोतवाली सहित कई थानों में मुकदमा दर्ज है। उझानी पुलिस रात में गश्त कर लही थी। इसी बीच छतुईया फाटक से बाईपास जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। सीओ के मुताबिक जो कोई घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस टीम एसआई जगमेंदर, रविंद्र सिंह मय हमराही के मौके पर पहुंचे। तलाश के दौरान व्यक्ति को आता देख उसे टोका गया। जिस पर वह पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने जवाबी फाय़र किया, जो उसके दाहिने पैर में लगा। इसके बाद घायल क...