पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी और वध करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में गोली मारी है। घायल तस्कर को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर ले गई। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मुठभेड़ शुक्रवार तड़के तीन बजे बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चौसर नहर पुलिया के समीप हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हबीबुल्लाह सोमाली निवासी वाजिद बताया है। प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी ने बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में दो स्थानों पर प्रतिबंधित पशुओं का वध करने की घटना स्वीकार की है। आरोपी ने कुछ साथि...