मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 8 -- बुढ़ाना। फुगाना पुलिस मुठभेड़ में एक वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। फुगाना पुलिस ने दो दिन पूर्व बदमाश के तीन अन्य साथी भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए थे। सोमवार अल सुबह फुगाना पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आकिल मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सराय के निकट खड़ा हुआ है। पुलिस ने घेराबंदी की, तो आकिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और ईख के खेत की तरफ भागने लगा। जवाबी फायरिंग में पुलिस की पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश आकिल उर्फ संजू उर्फ महकार पुत्र रामवीर, निवासी दायमपुर कंकरखेड़ा, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा व 9300 रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि बरामद नकदी भोपा, भौराकल...