गोंडा, मार्च 23 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में पांच शातिर अंतरजनपदीय पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है । जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीमों ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रॉसिंग के पास पशु चोरों के मौजूदगी की खबर मिलने के बाद घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने जबाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पु...