पुलिस मुठभेड़ में पांच तार चोर गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल
बागपत, जुलाई 8 -- खेकड़ा। मुबारिकपुर गांव के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मंगलवार सुबह कार सवार तार चोर गिरोह के बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों और उनके तीन अन्य साथी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से चोरी का चार कुंतल तार, तमंचे, कारतूस, कार और उपकरण बरामद किए। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र और चांदीनगर थाना क्षेत्र में एक माह से बिजली के लाइनों के तार काटने वाला गिरोह छह बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका था। गिरोह ने उच्च क्षमता और एलटी बिजली लाइनों का 20 हजार मीटर से अधिक तार चोरी किया था। इससे बिजली विभाग को 15 लाख रुपये की चपत लगी। 100 से अधिक किसानों के नलकूप प्रभावित हुए। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया पुलिस कि कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी थी。 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.