पुलिस मुठभेड़ में पांच तस्कर गिरफ्तार,5 करोड़ की मॉर्फिन जब्त, 2 बदमाशों को लगी गोली
सुल्तानपुर, अगस्त 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के अखंडनगर पुलिस और मादक पदार्थ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 5 करोड़ रुपये की 1.8 किलोग्राम अवैध मॉर्फिन, असलहे और दो कारें बरामद की हैं। यह घटना शुक्रवार, 14 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे सहजनपुर अंडरपास के पास हुई। यह भी पढ़ें- यूपी में तड़के सुबह पुलिस मुठभेड़; 5 करोड़ की मॉर्फिन के साथ 5 तस्कर दबोचे, 2 को गोली लगीमुठभेड़ की जानकारी पुलिस को सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक गिरोह माल की डिलीवरी के लिए जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने सहजनपुर अंडरपास के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक बलेनो और एक वरना कार आती दिखाई दीं। जब पुलिस ने इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.