पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, घायल
गोंडा, अगस्त 1 -- मेहनौन/गोंडा, संवाददाता। इटियाथोक थाना क्षेत्र में क्रासिंग के पास शुक्रवार देर रात पशु तस्करी के आरोपी कमरुद्दीन की एसओजी और पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। आननफानन में घायल आरोपी को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक पुलिस ने बरामद की है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कमरूद्दीन उर्फ कचने के विरुद्ध कई थानों में कुल चार मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Gonda News: पशु तस्कर का हाफ एनकाउंटर पैर में लगी गोली, गिरफ्तार एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि विनय मौर्य पुत्र महराजदीन ग्राम परना बगुलहा ने थाना इटियाथोक को तहरीर कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.