हाथरस, फरवरी 16 -- हाथरस, सादाबाद, संवाददाता। समदपुर फौजी हत्याकांड में फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व बाइक बरामद की। पांच फरवरी को समदपुर निवासी आर्मी जवान अखिलेश कुमार की हमलावरों ने बढ़ार चौराहे के निकट घेरकर गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी, जब वह हाथरस न्यायालय से तारीख करके अपने घर आगरा लौट रहा था। जवान की हत्या के बाद आरोपी गांव में जाकर लाश उठाकर ले जाने जाने की बात कहकर फरार हो गए। मृतक जवान की बहन डॉली की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हिस्ट्रीशीटर सहित दस नामजद करते हुए तेरह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना सादाबाद पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए सात फरवरी को नामजद दो अभियुक्त बॉबी...