रुद्रपुर, मार्च 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नशा तस्करी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नदीम को रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, एक फरवरी को सुभाष कॉलोनी में स्मैक की खेप आने की सूचना पर एएनटीएफ और पुलिस टीम पहुंची थी। नदीम को हिरासत में लेने के दौरान उसके परिजनों ने टीम पर पथराव कर दिया था, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हुआ था। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि नदीम फरार चल रहा था। रविवार देर रात होली पर्व को देखते हुए एएनटीएफ, एसओजी और पुलिस टीम सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुभाष कॉलोनी रुद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.