गाजीपुर, अगस्त 2 -- गाजीपुर (बारा)। गहमर पुलिस ने रविवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान कामाख्या धाम पुलिया पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दौ अवैध तमंचा, कारतूस सहित 90 हजार 620 रुपये नकद, सोने का लॉकेट, पांच मोबाइल फोन और लाल रंग की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बीते 29 जुलाई को रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी मेराज कुरैशी ने गहमर थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो अज्ञात लोग बकरा बेचने के बहाने उसे बसुका और करहियां के बीच मंदिर के पास ले गए। वहां आरोपियों ने तमंचे से हमला कर उससे 60 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। घटना में मोटरसाइकिल से गिरने के कारण उसका हाथ भी...