शाहजहांपुर, जून 11 -- शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस सेल और सिंधौली पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जिले में हुई छिनैती की तीन घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पीछा किए जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक आरक्षी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ द्विवेदी के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम को थाना पुवायां में दर्ज मुकदमा संख्या 351/26 तथा थाना सिंधौली में दर्ज मुकदमा संख्या 238/26 और 246/26 में हुई छिनैती की घटनाओं के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, छिनैती की तीन घटनाओं का खुलासा इन घटनाओं में महिलाओं से...