पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- मोहम्मदी। थाना मोहम्मदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गौ-हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस ने शंकरपुर पसगवां मार्ग से ग्राम सहदेवा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के दो वांछित बदमाश गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.