जौनपुर, मई 7 -- जौनपुर, संवाददाता। हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ जलालपुर थाना क्षेत्र के डिंगुरपुर नहर रोड और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के पास हुई। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।सीओ केराकत अजीत सिंह चौहान ने बताया कि डिंगुरपुर नहर रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग भाऊपुर की ओर से आते हुए दिखाई दिए। नजदीक आने पर उन्हें रुकने का संकेत दिया गया। इस पर बाइक सवार व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी गिरकर घायल हो गया। पूछताछ में उसकी पहचान अंकित यादव उर्फ मोनू निवासी ग्राम बहाउद्दीनपुर, थाना सरायख्वाजा ब...