इटावा औरैया, जून 9 -- बकेवर। सोमवार देर शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि उनके एक साथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों बदमाशों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, नकदी और दो बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों ने लखना कस्बे में एक व्यक्ति से 39 हजार 500 रुपये की जेबकटी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि सोमवार देर शाम थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस टीम के साथ इकनौर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। पु...