जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के छुन्छा पुलिया के पास रविवार की भोर में बक्सा एवं सरायख्वाजा पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, पकड़े गए बदमाश असलहा की तस्करी करते हैं। इनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जाएं अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा एवं थानाध्यक्ष बक्सा में हमराहों के साथ मुखबिर की सूचना पर छबीलेपुर से छुन्छा गांव की तरफ जाने वाले मार्ग छुन्छा पुलिया के पास नाकाबंदी की है। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होते कई बदमाश आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर जान मारने की नीयत से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.