गोंडा, अप्रैल 8 -- नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के ढेमवा रोड के चौखड़िया घाट से गोपसराय जाने वाले रोड पर मंगलवार देर रात पुलिस की पशु चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो शातिर अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान हुई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध चार पहिया पिकप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें दद्दन कंकाली पुत्...