पुलिस मुठभेड़ में दो तार चोर घायल
बागपत, जुलाई 7 -- बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र और चांदीनगर थाना क्षेत्र में एक माह से बिजली लाइनों के तार काटने वाले गिरोह के बदमाश सक्रिय बने हुए थे ।अब तक वे तार चोरी की 6 बड़ी घटना कर चुके हैं। जिनमें 20 हजार मीटर से अधिक तार चोरी किया गया। जिससे बिजली विभाग को 10 लाख रुपये से ज्यादा की चपत लग चुकी है। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया पुलिस की कई टीम इन बदमाशों की तलाश में लगी थी। सोमवार रात गिरोह के पांच बदमाश ईको कार में खेकड़ा क्षेत्र के मुबारकपुर गांव जंगल में तार काटने पहुंचे। तभी मुखबिर से खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा को सूचना मिल गई। वे तुरंत ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर करने शुरू कर दिए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किए। जिसमें दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.