महोबा, मई 8 -- चरखारी, संवाददाता। ट्रैक्टर चोरी की घटना की जांच कर रही पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका तो ट्रैक्टर में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस टीम ने मोर्चा संभालते हुए जबावी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए बदमाशों में दो पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल हुए है।चरखारी के रायनपुर वार्ड से 30 अप्रैल को ट्रैक्टर चोरी हुआ था। पीड़ित दीनदयाल ने पुलिस को तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का केस दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर एसओजी सहित तीन टीमें गठित की गई थी। चरखारी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात्रि को पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर ने सूचना दी कि बदमाश चोरी के ट्रैक्टर ट्राली को बेंचने के लिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.