चित्रकूट, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा जंगलों में गुरुवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की अर्न्तराज्यीय पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो हुई। जिसमें पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से 95 हजार की नकदी, लोडर, तीन भैंस, तमंचा ,कारतूस बरामद किया है।घायल बदमाश की पहचान फतेहपुर जनपद के काजीपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई है। उसके साथ दो अन्य बदमाश चंदन और पंकज को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, 95 हजार रुपये नकद, दो भैंसें और एक पड़िया बरामद की हैं, जिन्हें पिकअप लोडर से उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा देते थे। पुलिस ने घायल फिरोज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है,...