फतेहपुर, अप्रैल 18 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एसओजी, इंटेलिजेंस विंग व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान डकैती और चेन स्नेचिंग के मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया। दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस टीम मदारीपुर जाने वाली नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवक प्रयागराज से फतेहपुर की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर वे भागने लगे। पीछा करने पर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें ईशू रावत उर्फ अनुभव पुत्र संतोष रावत निवासी गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर थाना धूमनगंज, प्रयागराज तथा अंशु कुशवाहा पुत्र सतीश चंद्र निवासी मीरा पट्टी मुंडेरा थाना धूमनगंज, प्रयागराज गोली लगने से घायल हो गए। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.