बरेली, मार्च 23 -- पुलिस मुठभेड़ में तीन गोमांस तस्कर गिरफ्तार, तीनों के पैर में लगी गोली, एक पुलिसकर्मी भी घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदापुर चौधरी में गोकशी से जुड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन मांस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना इज्जतनगर के ग्राम फरीदापुर चौधरी के पास स्थित नाले में 21 और 22 मार्च को गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में थाना इज्जतनगर में गोव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.