अमरोहा, मार्च 4 -- गाजियाबाद के लोनी में यूट्यूबर पर हमले के आरोपी और एक लाख के इनामी जीशान के एनकाउंटर के बाद मंगलवार को लोनी पुलिस उसके घर पहुंची। छह सदस्यीय टीम ने सैदनगली स्थित उसके पैतृक आवास पर उसकी मां शहाना परवीन और अन्य महिला रिश्तेदारों से करीब आधे घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने घर से एक बाइक भी बरामद की है, जिसे टीम अपने साथ लोनी ले गई। हालांकि, पुलिस ने इस बाइक का घटना से संबंध होने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले, सोमवार देर रात करीब एक बजे जीशान का शव एम्बुलेंस से गाजियाबाद से सैदनगली लाया गया। रात करीब दो बजे ही स्थानीय कब्रिस्तान में गिने-चुने करीबियों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में जीशान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक सलीम वास्तिक पर बीते शुक्रवार को गाजियाबाद के लोनी स्थित कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.