कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- सरायअकिल थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात मुठभेड़ में झपटमारी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। इलाज के बाद उसका चालान कर दिया गया है। आरोपी का एक अन्य साथी पहले ही जेल भेजा जा चुका है। प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव (झलवा) की रहने वाली पूजा अग्रहरि पत्नी ओम प्रकाश ने बताया कि उसकी नंद सरायअकिल के धारूपुर में रहती है। नौ मार्च को वह ऑटो पर सवार होकर नंद के यहां जा रही थी। इस दौरान जरैनी के समीप पीछे से आए बाइक सवार दो युवक चलती ऑटो में उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। इसी तरह सरायअकिल के ही सीतापुर निवासी मनोज कुमार पुत्र सूरजबली ने बताया कि उसकी बुआ की बेटी गुड़िया देवी उसके यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई थी। 13 मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.