जमशेदपुर, जनवरी 31 -- पुलिस मुठभेड़ में जख्मी तीनों अपराधियों का एमजीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है। एमजीएम अस्पताल के सर्जन डॉ. हामिद राजा खान ने बताया कि एक आरोपी के पैर में गोली फंसी हुई है, जिसे शनिवार को निकाल दिया जाएगा। दूसरे आरोपी के पैर में केवल गोली लगने का निशान है। संभावना है कि गोली लगने के बाद छिटक गई हो। तीसरे आरोपी के पैर में गोली आर-पार होने का निशान है। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की स्थिति स्थिर है और किसी तरह का खतरा नहीं है। बताया गया कि कैरव गांधी अपहरण कांड में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस गुरुवार देर रात जांच के लिए अपहरण स्थल पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी गुड्डू सिंह ने बिष्टूपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कारबाइन छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच राउं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.