पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- खमरिया/ईसानगर,संवाददाता। ईसानगर-थाना खमरिया पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों पर राजस्थान, सीतापुर, रायबरेली, लखनऊ और प्रतापगढ़ आदि जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के गहने, 2,07,500 की नकदी समेत अवैध असलहे बरामद किए हैं। अपराधियों के कब्जे से बिना नंबर का एक सीएनजी ऑटो भी जब्त किया गया है। खमरिया थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्जनों चोरियां हुई थीं। इसी सप्ताह राजापुर गांव में ग्रामीणों ने घर में घुसे चोर को मौत के घाट भी उतार दिया था। इसके बाद एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष खमरिया निर्मल तिवारी व थानाध्यक्ष ईसानगर बृजेश कुमार सिंह व एसओजी को चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.