पुलिस मुठभेड़ में चार अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार
चंदौली, मई 18 -- चंदौली, संवाददाता। चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हाईवे स्थित भगवानपुर नहर के पास लूट करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाशों को सदर पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को भगवानपुर तालाब के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक बिहार के मोहनियां और तीन सैयदराजा थाना क्षेत्र के निवासी है। उनके पास से नगदी सहित असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अमेठी जिले के ग्राम जद्दपुर मुंशीगंज ज्ञानेंद्र तिवारी की ओर से रविवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी गई थी कि वह वाराणसी से बिहार जा रहे थे। तभी भगवानपुर नहर के पास चार अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट करते हुए Rs.42 हजार नगद छी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.