प्रधान संवाददाता, फरवरी 18 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस एनकाउंटर में घायल राजद नेता के बेटे पप्पू सहनी की अस्पताल में मौत हो गई है। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने के बेला रोड में पीएंडटी मोड़ के पास मंगलवार सुबह 11.30 बजे एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना हिस्ट्रीशीटर पप्पू सहनी ने औद्योगिक थाना बेला के एएसआई विकास कुमार सिंह को गोली मार दी थी। इसके आधा घंटे बाद पुलिस से मुठभेड़ में पप्पू के दोनों पांव में गोली लगी। एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बेटे की मौत के बाद अब पिता ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।गोली लगने के बाद भी भिड़े रहे एएसआई व दारोगा बेला रोड में आईडीबीआई के एटीएम के पास पप्पू को देखे जाने की सूचना पर एएसआई विकास कुमार और दारोगा अभिषेक कुमार बाइक से वहां पहुंचे। यहां पप्पू से उठापटक हो गई। इसी बीच पप्पू ने पिस्टल...