लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- लखीमपुर। थाना मोहम्मदी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गौ-हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में मुख्य अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक उमेश चन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस ने शंकरपुर पसगवां मार्ग से ग्राम सहदेवा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ननुआ उर्फ इकलाख घायल...