बुलंदशहर, नवम्बर 19 -- बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की मंगलवार देर रात 10-10 हजार के दो इनामी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश रहीमुद्दीन और सनाउल अंसारी घायल हो गए। दोनों बदमाश गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम वलीपुरा नहर के निकट संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम के रोकने पर दोनों आरोपी फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.