बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- नगर क्षेत्र में पुलिस टीम से मुठभेड़ में गाजियाबाद का 20 हजार का इनामी बदमाश अफरोज आलम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस को एटीएम से धोखाधड़ी, चोरी समेत चार मामलों में तलाश थी। घायल बदमाश के पास से एक स्कूटी, तमंचा, कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात को नगर पुलिस और स्वाट टीम वलीपुरा नहर के निकट संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने स्कूटी सवार एक संदिग्ध को रूकने का इशारा किया, किंतु आरोपी ने तेजी से स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी बदमाश द्वारा फायरिंग की गई। पुलिस की जबावी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.