बागपत, अगस्त 23 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बालैनी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग गौकशी की घटना करने के लिये हरियाखेड़ा गांव जंगल में आये हुए है। जिसके बाद बालैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: बागपत : गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक गोकश घायल पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, तो गौकश आमिर पुत्र सिराजुद्दीन न...