देवरिया, अगस्त 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के बेलडाड़ मोड़ के समीप गुरुवार की रात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस घटना में गोली लगने से देवरिया खास के रहने वाले बदमाश मनीष जायसवाल को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाश को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी अभिजीत आर शंकर ने घटना स्थल पर पहुंच जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Deoria News: देवरिया में बदमाश से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली पुलिस की सक्रियता सदर कोतवाल शशिभूषण राय पुलिस टीम के साथ रात को गश्त पर थे, इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि शहर के उमानगर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बाइक से कतरारी की तरफ से आ रहे हैं। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस सक...