प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अंतू पुलिस ने रविवार रात इलाके के रामगढ़ी गांव स्थित जंगल से मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गोतस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गोवध के उपकरण, तमंचा और बाइक बरामद किया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अंतू एसओ अभिषेक सिंह सिरोही रविवार रात एसआई रविन्द्र यादव, सचिन यादव इलाके के रामगढ़ी गायघाट रोड से चमरौधा पुल की ओर जंगल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए दो लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक भाग निकला। घायल की पहचान कंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.