मेरठ, जनवरी 6 -- मवाना। गोकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे गोकश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक गोवंश बरामद किया गया है। मवाना पुलिस रविवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोकशी के उद्देश्य से एक बेसहारा पशु को पकड़कर बहोड़पुर मार्ग स्थित गन्ने के खेत में ले गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक आरोपी सादिक पुत्र अमीर हसन निवासी सठला ने पुलिस ने फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा, दाव, छुरा, टाट का बोरा, लकड़ी का गुटखा, रस्सी...