बिजनौर, मार्च 28 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद में सेंट मैरी चर्च के पीछे कच्चे रास्ते पर गौवंशीय अवशेष मिलने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। नजीबाबाद पुलिस ने गौवंशीय अवशेष मिलने के मामले में आमिर पुत्र कालू निवासी अकबराबाद, कोतवाली देहात, बिजनौर, शहजाद उर्फ युसुफ निवासी मोहल्ला कलालान, नगीना, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अमित कुमार के मुताबिक पूछताछ व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जाफराबाद के जंगल में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति लोगो को रुकने के लिये कहा, वे भागने लगे तो पुलिस ने पीछा किया तो जान से मारने की नीयत से उन्होंने फायरिंग की।पुलिस मुठभेड़ में नईम उर्फ गुज्जु कुरैशी पुत्र रशीद के दाहिने पैर में गोली लगी, नईम व हसीन उर्फ चुग्गा पुत्र कालू निवासी कोटकादर को गिरफ्तार कर लिया गया। कब्ज...