बिजनौर, मई 11 -- हीमपुर दीपा। हीमपुर दीपा पुलिस ने सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के वांछित अपराधी बाबू कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम सोमवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।आरोपी की पहचान और बरामदगी पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम बाबू कुरैशी पुत्र अब्दुल हमीद निवासी ग्राम सबदलपुर, थाना हीमपुर दीपा बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक ...