नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में असद गिरोह के सरगना असद समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। वे मेरठ में हत्या करने के बाद से फरार चल रहे थे। डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, असद गिरोह ने 6 फरवरी को दिनदहाड़े मेरठ में असलम नामक शख्स की हत्या की थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने उस्मानपुर इलाके में घेराबंदी की। रात करीब दो बजे बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को पहचानते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असद, आमिर और आहुल के तौर पर हुई है। उनके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। डीसीपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.