रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए नशा तस्कर नदीम उर्फ नजीम को पुलिस ने अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एक फरवरी को नशा तस्करी की सूचना पर सुभाष कॉलोनी में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और एएनटीएफ टीम पर पथराव मामले में आरोपी एक महीने से फरार चल रहा था। रविवार देर रात पारले चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उसी बाइक को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे घेरकर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो कारतू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.